निचलौल: घोड़हवा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
निचलौल में बीती रात एक दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। दीपक (30) निचलौल बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। निचलौल-महराजगंज मार्ग पर घोड़हवा चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दीपक सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया उ