पनागर: बरेला के धनपुरी रोड पर दो गुटों में खूनी संघर्ष,
लाठी-डंडों से हुआ आमना-सामना,वीडियो वायरल
बरेला थाना अंतर्गत धनपुरी रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच सरेराह जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। बीच सड़क पर हुई इस गुंडागर्दी से राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस