घाटमपुर: बिधनू में दो ट्रकों की टक्कर से 5 किलोमीटर लंबा जाम, घंटों थमी रही यातायात व्यवस्था
बिधनू थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह शंभुआ आर ओ बी के पास दो ट्रको की टक्कर हो गयी।घटना के बाद घाटमपुर कानपुर मार्ग में दोनों तरफलगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गयासूचना पर बिधनू थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से किनारे हटवाया। किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मंगलवार 4:00 बजे जानकारी दी।