झांसी: हाईवे होटल के सामने चलती बाइक के ऊपर खड़े होकर रील बनवाते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Aug 19, 2025 सीपरी बाजार क्षेत्र के हाइवे होटल के सामने का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक चलती बाइक के ऊपर खड़ा होकर रील बनवाता हुआ नजर आ रहा है। युवक की चलती बाइक से गिरकर जान भी जा सकती है, लेकिन रील बनाने के नशे में युवक अपनी जान की परवाह किए बगैर रील बनबाने में मस्त दिख रहा है बाइक के दोनों तरफ दूध के केन टांगे हुए है।