गोरखपुर: गोड़धोईया नाले और नकहा ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री गोरखपुर में चल रही सरकार की कार्य योजनाओ का निरक्षण किया। गोडधोइया नाला नकहा ओवर ब्रिज सहित कई योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों से सभी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारी को निर्देशित किया कि समय सीमा के अंदर सभी योजनाओं को पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री आज रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे।