गोरखपुर: निर्माणाधीन देवरिया बाईपास फोरलेन और नाला का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन देवरिया बाईपास फोरलेन, नाला तथा तारामंडल क्षेत्र की सड़क व नाला का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दे दिए हैं। आज गोरखपुर चिड़ियाघर का निरीक्षण करने के बाद भगत चौराहे पर देवरिया बाईपास फोर लेन के निर्माण कार्य का जायजा मुख्यमंत्री ने लिया।