गोरखपुर: चिउटाहा स्थित एसवीएम पब्लिक स्कूल पर आरएसएस प्रमुख से शाम में हो सकती है मुख्यमंत्री की मुलाकात, प्रशासन अलर्ट
पांच दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रमुख मोहन भागवत गोरखपुर आए हुए हैं। मोहन भागवत के दौरे का तीसरा दिन है और जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आए हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही कि आज शाम में आरएसएस प्रमुख और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात हो सकती है और उत्तर प्रदेश लोकसभा में करारी हार पर मंथन भी हो सकता है।