लवाण के बिणी वाले बालाजी मंदिर पर बढ़ती चोरी की वारदात को लेकर एक श्रद्धालु ने मन्दिर परिसर में आठ CCTV कैमरे लगवाए है। जिससे अब सम्पूर्ण बालाजी मन्दिर परिसर तीसरी आंख की जद में रहकर होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रहेगी। कैमरे लगने के बाद मन्दिर परिसर में होने वाली चोरी जैसी घटनाओं पर लगाम लगेगी। रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे यह जानकारी मिली।