सदर: प्रयागराज में 'आसमान से बरस रही आग': पारा 44°C के पार, प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला बना
Sadar, Allahabad | Apr 21, 2026
प्रयागराज में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप निकल जाती है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। अप्रैल में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि अधिकतम तापमान 44°C तक दर्ज किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान 44°C तक जा सकता है, जिससे प्रयागराज प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ