बांधवगढ़: नम्रता यादव को मिली भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की कमान, संगठन ने जताया भरोसा
भारतीय जनता पार्टी ने महिला नेतृत्व को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नम्रता यादव को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अश्वनी परांजपे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से उनके मनोनयन की घोषणा की नम्रता यादव लंबे समय से भाजपा संगठन की सक्रिय, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता रही है