विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान शुक्रवार को दानापुर में एक दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला। पूर्व विधायक आशा सिंह के पुत्र सहजानंद सिंह नामांकन करने अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन बाद में बिना पर्चा दाखिल किए ही लौट गए। सूत्रों के मुताबिक, पहले सहजानंद सिंह नामांकन करने पहुंचे तो उनके पीछे-पीछे उनकी मां व दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिंह भी पहुंचीं।