मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों कई कांडों की अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में रतवारा थाना की पुलिस ने चोरी सहित अन्य मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया।