आगरा: भाजपा द्वारा चलो गांव अभियान कार्यक्रम का महाजन भवन में हुआ आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल रहे मौजूद
Agra, Agra | Jan 30, 2024 BJP के द्वारा चलो गांव अभियान के अंतर्गत जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने भाजपा सरकार की उपयोगिताओं को भी गिनाया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री सहित BJP कार्यकर्ता मौजूद रहे।