पीपलदा: जिले में टीबी मुक्ति के लिए 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रथ व निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
Pipalda, Kota | Dec 8, 2024 टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए 100 दिवसीय अभियान की शुरूआत स्वास्थ्य भवन से रविवार दोपहर 3 बजे को हुई। अभियान 17 मार्च 2025 तक चलेगा। इसे लेकर चिकित्सा विभाग की ओर से एमबीएस परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में रेडक्रॉस सोसायटी राज्य अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ।