जौनपुर: ट्रक की साइड टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार
ट्रक की साइड टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के शीतलगंज इलाके में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक की साइड से हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक विंध्याचल धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शीतलगंज के पास तेज रफ्ता