कटनी नगर: बसाड़ी और निगहरा के बीच तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक घायल, ट्रैक्टर पलटा
बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसाड़ी और निगहरा रोड के बीच आज मंगलवार दोपहर 3:50 मिनट पर एक तेज रफ्तार बस ने सामने जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी जिस कारण ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर सवार चालक सोनू पटेल जो कि भदौरा नंबर -2 निवासी है जो बसाड़ी से कटनी की ओर आ रहा था घायल हो गया । जिला अस्पताल में घायल का इलाज जारी है। घटना के बाद बस चालक भाग निकला