बक्सर: जिला परिषद सदस्य योजनाओं के प्रति प्रशासनिक सुस्ती से खफा, सीएम की समृद्धि यात्रा का करेंगे विरोध
Buxar, Buxar | Feb 13, 2026 बक्सर जिला परिषद के सदस्य योजनाओं के कार्यान्वयन में दिलचस्प नहीं दिखाने और विभिन्न मदों में प्राप्त राशि खर्च न होने से खफा हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कार्यशैली में सुधार नहीं किया गया तो वे जिला परिषद कार्यालय पर धरना देंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा का विरोध करेंगे।