दावथ: बिथनी गांव से दावथ पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ़्तार
Dawath, Rohtas | Apr 6, 2024 दावथ पुलिस ने दिनारा थाना क्षेत्र के बिथनी गांव से चोरी के बाईक के साथ एक युवक को हिरासत में लिया और विशेष पूछ ताछ के बाद न्यायालय भेजा है। थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि शनिवार को गुप्त सुचना के अधार पर थाने के एएसआई समीर कुमार ने बिथनी गांव से एक युवक सरूण भर को चोरी के मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस के साथ गिरफ्तार कर विशेष पूछ ताछ के बाद न्यायालय भेजा गया