दावथ: बिठवा में आंगनवाडी कार्यकर्ताओ ने बाल विवाह पर जागरूकता अभियान चलाया।
Dawath, Rohtas | Apr 3, 2024 दावथ पंचायत के बिठवा ग्राम में बाल विकास परियोजना के तहत कार्यरत महिला पर्यवेक्षिका विमला कुमारी की उपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा बाल विवाह हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया ।पंचायत के सभी सेविकाओं ने शपथ लिया कि हम अपने-अपने क्षेत्र में बाल विवाह रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और लोगों को इसके प्रति जागरूक करेंगे।