दावथ: दावथ शिक्षक प्रशिक्षण भवन में रसोइये का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार सम्पन्न हुआ।
Dawath, Rohtas | Apr 5, 2024 दावथ प्रखंड मुख्यालय स्थित शिक्षक प्रशिक्षण भवन में सभी विद्यालय के रसोईया का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को हुआ सम्पन्न। प्रखंड साधन सेवी पूर्णमासी राम ने बताया कि दावथ के सभी विद्यालय मे कार्यरत सभी रसोइया को प्रधान मंत्री पोषण योजना के सभी बिंदुओं पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बीते बुधवार 03 अप्रैल को किया गया था।