धनघटा: 8 वर्षीय बालक शौच के लिए निकला, कुत्तों के डर से भटककर महादेवा पहुंचा, महुली पुलिस ने सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लगभग 7:00 बजे एक 8 वर्षीय बालक के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही महुली पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 15 किलोमीटर दूर बस्ती जनपद के महादेवा क्षेत्र से बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के ग्राम रामुपुर निवासी अबूजैद