झांसी: झांसी बबीना हाइवे पर सब्जी बेचने जा रहे लोडिंग सवार लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 27, 2026 झांसी के बबीना हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सब्जी बेचने भेल मंडी जा रहे लोडिंग वाहन में सवार लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया बताया जा रहा है तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ आ गया और लोडिंग से टकरा गया।