थरथरी: थरथरी में जदयू द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया
थरथरी प्रखंड के सभागार भवन में गुरुवार की दोपहर 12 बजे जदयू द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में न्याय के साथ विकास किया जा रहा है। जिससे पार्टी की ओर आम जनता का विश्वास बढ़ रहा है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है।