बहराइच: फटवा चौराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार घायल, अस्पताल में इलाज जारी
बलरामपुर जिले के ललिया थाने के फटवा गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र शोभाराम अपने गांव से पेट्रोल पंप डीजल लेने आया था। गांव के चौराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। बलरामपुर जिला अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बहराइच अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज जारी है।