थांदला: थांदला में भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Thandla, Jhabua | Sep 26, 2025 26 सितम्बर 4 बजे थांदला में भारतीय जनता पार्टी थांदला मण्डल द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अन्तर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जंहा मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाभर मौजूद थे जिन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बंटी डामोर, जिला महामंत्री राजेश वसुनिया मौजूद थे।