चतरा: चतरा जिले के गिद्धौर में नशा मुक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ विद्यालय छात्र छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
Chatra, Chatra | Jun 15, 2026 चतरा जिले के गिद्धौर में नशा मुक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ सोमवार को प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।रैली विद्यालय परिसर से निकालकर मुख्य चौक होते ब्लॉक मोड़ से पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां और बैनर लेकर नशा मुक्ति को लेकर नारे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया।