राजकीय उपजिला अस्पताल राजगढ में में स्व डॉ. सुनील जांदू की तीसरी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। दिन भर चले रक्तदान शिविर में 151 यूनिट रक्तदान हुआ।शिविर आयोजक समाज सेवी हरेंद्र जांदू डीपीटी ने शिविर को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। तथा युवाओं के साथ-साथ सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधि पहुंचे।