हसनपुरा: हसनपुरा में एमओआईसी ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ निकाली मतदाता जागरुकता रैली
हसनपुरा में अगामी लोक सभा चुनाव को ले जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओ, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी सेक्टर पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। इसी दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मतदाता जागरुकता अभियान चलाया।