मांडर: आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव बने जितेंद्र सिंह, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Mandar, Ranchi | Feb 25, 2024 आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र सिंह को केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर मनोनीत किया गया है। इस दौरान सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इनके सामाजिक अनुभव और प्रगतिशील नेतृत्व से पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी। जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष ने मुझ पर भरोसा दिखाया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।