मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र की पीड़िता ने दबंगों पर मारपीट और लज्जा भंग करने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
बिछवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। की दबंगो के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई और उनकी लज्जा भंग की गई। जिसको लेकर पीड़िता ने थाने में शिकायत की लेकिन थाना पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई किए जाने को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।