रामानुजगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत
रामानुजगंज मंगलवार रामानुजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जनपद बैरियर से आगे टर्निंग के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।