ग्वालियर गिर्द: बदहाल सड़कों की ओर ध्यान खींचने युवक का अनोखा विरोध प्रदर्शन
शहर की बदहाल सड़कों से तंग आकर जब जनप्रतिनिधि और अफसरों ने सुनवाई नहीं की, तो एक युवक ने अपनी बात कहने और जिम्मेवारों को शहर की जनता का आक्रोश व्यक्त करने का अजीबोगरीब तरीका अपनाया।ये युवक गड्ढों वाली सड़कों के पोस्टर अपने शरीर पर लपेटे और सीधे सांसद भारत सिंह कुशवाह के बंगले की ओर निकल पड़ा। इस युवक का नाम विजय माहौर है। हाथ में न बैनर, न नारेबाजी।