सिंघिया: बलहा गांव के पास प्याज से लदा ट्रक पलटा, महाराष्ट्र से सहरसा जा रहा था ट्रक
सिंघिया थाना क्षेत्र के एस एच 88 रोसड़ा सिंघिया मुख्य सड़क के बलहा गांव के समीप प्याज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि ट्रक प्याज लेकर जा रहा था इसी दौरान ओवरटेक के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित हो गया। गाड़ी पर चालक का नियंत्रण खोने से गाड़ी पलट गई । ट्रक चालक ने बताया कि महाराष्ट्र से प्याज लेकर सहरसा जा रहा था।