धनवार: हुसैनी क्लब मामाअहरी फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन, बंगारो की टीम बनी चैंपियन
धनवार प्रखंड के हुसैनी क्लब मामाअहरी द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुमका एवं ब्लैक कोबरा बंगारो टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ब्लैक कोबरा बंगारो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2–0 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।