छोटी सरवन: कालाखेत गांव में अवैध विद्युत कनेक्शन जोड़ते समय 35 वर्षीय युवक डीपी पर चिपकने से हुई मौत, शव मोर्चरी में रखा
दानपुर थाना पुलिस कि जानकारी के अनुसार, अंबालाल पुत्र मागूडा खराड़ी निवासी काला खेत गांव में स्थित ट्रांसफार्मर (डीपी) के पोल पर चढ़कर बिजली का तार लगाकर अवैध कनेक्शन कर रहा था। इस दौरान विद्युत लाइन चालू होने के कारण वह अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और डीपी पर ही चिपक गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।