मांझा: मांझा बाजार के पास अनियंत्रित होकर पलटी ई-रिक्शा, चालक घायल, अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के माझा बाजार के पास एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सोमवार की दोपहर 2:00 बजे पलट गई। वहीं इस हादसे में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि ई रिक्शा चालक अपना ई रिक्शा लेकर गोपालगंज शहर आ रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।