कलान: परौर सड़क पर पड़े बिजली के पोल, हादसे का खतरा बढ़ा
शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र के परौर मार्ग पर कुबेरपुर और कौहीं गांव के पास तेज आंधी में टूटे करीब एक दर्जन बिजली के खंभे कई दिनों से सड़क पर पड़े हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण रात में हादसे का खतरा बना हुआ है.