बैतूल नगर: बैतूल में दर्दनाक हादसा: चलती बाइक के पहिए में फंसा युवक का पैर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। माचना नदी के पास बुधवार शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर एक युवक का पैर चलती हुई बाइक के पीछे के पहिए में आ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सेवक राम, पिता बसंत बब्बू, निवासी भीमपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा अचानक हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।