मुख्य सचिव श्री विकासशील ने जिला मुख्यालय बालोद के समीप ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले प्रथम नेशनल रोवर–रेंजर जंबूरी के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के सचिवों, संचालकों एवं बालोद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक ली।