नानपारा: नानपारा चीनी मिल में तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ, फीता काटकर किया गया उद्घाटन
बहराइच के नानपारा स्थित श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर का उद्देश्य गन्ना किसानों को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है।चीनी मिल समिति के उपाध्यक्ष वीर चंद्र वर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।