बेंगाबाद: बुच्चा नावाडीह में नल जल योजना की पानी टंकी को लेकर ग्रामीणों में हुआ विवाद
बेंगाबाद के बुच्चा नावाडीह में नल जल योजना के तहत लगे पानी टंकी से पानी खोलने के सवाल पर शुक्रवार सुबह 8 बजे जोरदार विवाद हुआ। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। लेकिन ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। बताया गया इस गांव में सरकार के जल जीवन मिशन के तहत मोहम्मद जब्बार अंसारी की जमीन पर पानी टंकी लगाई गई है।यह पानी टंकी ऑटोमेटिक सिस्टम से संचालित होता है।