सिंगरौली: शा. विद्यालय मकरोहर में लगा गंदगी का अंबार, शौच के लिए बाहर जाते हैं छात्र,अविभावकों ने लगाये आरोप <nis:link nis:type=tag nis:id=Jan nis:value=Jan nis:enabled=true nis:link/> samasya
ग्राम पंचायत मकरोहर में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकरोहर में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शौचालय में कभी सफाई नहीं होती तथा पान गुटखा खाकर शिक्षकों के द्वारा थूका गया है जिस कारण छात्रों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। विद्यालय के प्रांगड़ में बड़े बड़े घांस जम गयी है जिससे जहरीले कीड़ों का घर बन गया है।