छतरपुर शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगांव रोड पर एक व्यक्ति द्वारा बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर आज 31 मई शाम करीब 7:00 बजे तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में व्यक्ति सड़क पर बाइक चलाते हुए स्टंटबाजी करता नजर आ रहा है, जिससे उसकी और अन्य राहगीरों की जान को खतरा उत्पन्न हो सकता था।