जखनिया: गाजीपुर में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ का भव्य आयोजन, एसपी ने बहादुर महिला पुलिसकर्मी और समाजसेवियों को किया सम्मानित
गाजीपुर पुलिस लाइन सभागार में आज मिशन शक्ति फेज 5.0के द्वितीय चरण के तहत भव्य कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक...