सूरजपुर: कल्याणपुर क्षेत्र के जंगल में हाथियों का दल, वन विभाग हुआ अलर्ट
कल्याणपुर क्षेत्र के जंगलों में इन दिनों हाथियों का एक दल लगातार विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। विभाग द्वारा मुनादी कर लोगों को जंगल की ओर न जाने और रात में विशेष सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।