इटावा: यूपी-एमपी राजमार्ग पर उदी चम्बल पुल का हिस्सा धंसने से पुल हुआ क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
Etawah, Etawah | Jun 21, 2026 इटावा-ग्वालियर राजमार्ग स्थित उदी चम्बल के क्षतिग्रस्त हो जाने के उपरान्त मरम्मत कार्य हेतु 20 जून की रात्रि 12 बजे से पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी है। इस दौरान हल्के वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। इस दौरान जनपद भिण्ड की ओर जाने वाले भारी वाहन जालौन अथवा शिकोहाबाद होते हुए भिण्ड जायेंगे या उदी चौराहे से चकरनगर सहसों-फूफ होते हुए भिण्ड जायेंगे