बीना: खिमलासा फाटक अंडरब्रिज का नहीं हुआ रिपेयरिंग का काम, परेशान हो रहे वाहन चालक
#jansamasya
Bina, Sagar | Jan 9, 2026 खिमलासा फाटक कुछ महीने पहले ओवर ब्रिज निर्माण के चलते बंद कर दिया गया। लेकिन वैकल्पिक रास्ते के तौर पर खिमलासा फाटक के दोनों और बने रेलवे के नालों से यातायात चालू है। जिन्हें अंडर ब्रिज के नाम से जाना जाता है। लेकिन साईं धाम कॉलोनी तरफ बने इस अंडर ब्रिज में बड़े-बड़े गड्ढे और पानी भराव की वजह से वाहन चालक कई महीनो से परेशान हो रहे हैं।