बीना: बीना रिफाइनरी: नो डेवलपमेंट जोन के विरोध में तहसील प्रांगण में सर्वदलीय प्रदर्शन, रिफाइनरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाज़ी
Bina, Sagar | Jan 9, 2026 बीना रिफाइनरी बीपीसीएल एक बार फिर सुर्खियों में है। रिफाइनरी के आसपास घोषित नो डेवलपमेंट जोन को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि आम नागरिकों पर सख्ती बरती जा रही है, जबकि रिफाइनरी विस्तार के नाम पर कंपनियां नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं। शुक्रवार करीब 1:00 बजे तहसील प्रांगण में कांग्रेस, बीजेपी समेत अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया।