ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय के भट्टीटोली में वार्ड पार्षद अशजद अफरीदी का घर के बाहर खड़े पिकअप वाहन को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली ।घटना 24 तारीख की रात 11:40 के आसपास की है इधर पीड़ित ने गुरुवार को 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बाइक से आए उसके बाद एक युवक उतरकर पिकअप वाहन ले गया ,जिसका सीसीटीवी फुटेज में वीडियो आया है ।पुलिस जांच कर रही है।