जबलपुर: गढ़ा: समाजसेवियों ने पकड़ी अवैध शराब, एक्टिवा सवार 2 आरोपी 100 पाव शराब के साथ पुलिस के हवाले !!
जबलपुर के गढ़ा थाना इलाके में समाजसेवियों ने अवैध शराब की तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ किया है। रविवार रात लगभग 8 बजे, धन्वन्तरीनगर शराब दुकान के पास से एक एक्टिवा पर अवैध शराब ले जाई जा रही थी।मुस्तैद समाजसेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी करके एक्टिवा को रोका। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 100 पाव अवैध देशी शराब बरामद हुई। कार्यकर्ताओं ने तुरंत मुस्तैदी द